Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानियाँ कस्बा कानूनगो मोहल्ला का युवक जमानियां रेलवे स्टेशन लेवल क्रासिंग पर...

जमानियाँ कस्बा कानूनगो मोहल्ला का युवक जमानियां रेलवे स्टेशन लेवल क्रासिंग पर पत्थरबाजी करने के  मामने गिरफ्तार।

जमानियाँ कस्बा कानूनगो मोहल्ला का युवक जमानियां रेलवे स्टेशन लेवल क्रासिंग पर पत्थरबाजी करने के  मामने गिरफ्तार।

जमानियाॅं  ⁄ गाजीपुर– जमानियां रेलवे स्टेशन पर शनिवार को अग्नीपथ के अग्नीवीर के सम्बन्ध में और उसके विरोध कर रहें आंदोलनकारीयों नें योजना से नाखुश लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा ,केन्द्र सरकार की नई सेना भर्ती योजना अग्निपथ का विरोध कर रहे दर्जनों की संख्या में छात्रों, युवाओं ने आज शनिवार को जमानियां क्षेत्र के स्थानीय स्टेशन और लेवल क्रासिंग पर सुबह करीब 11:45 बजे जमकर कर पत्थरबाजी शुरू कर दिया। जिसके कारण अफरातफरी मच गयी थी।उसी समय अप लाइन से गुजर रही मालगाडी और लेवल क्रासिंग को अपना निशाना बनाते हुए ये युवा जिनके हाथों में पत्थर लेकर अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दिया। इस पत्थरबाजी में रेलवे स्टेशन पर लगा कोच इंडिकेटर व बिजली के बल्ब आदि क्षतिग्रस्त हो गये। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम भारत भार्गव, कोतवाली प्रभारी वन्दना सिंह व रेलवे पुलिस बल भारी संख्या में मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं‌ पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पत्थरबाजो के पहचान में जुटी थी।

कि स्टेशन चौकी प्रभारी वंशबहादुर सिंह मय हमराह के मुखबीर की सुचना  पर दिनांक 17.06.2022 को मोबाइल पर में लोगो को दिनांक 18 जून2022 को समय लगभग सुबह 10 बजे जमानियां रेलवे स्टेशन पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन हेतु अपने मोबाइल के स्टेटस पर लिखित संदेश लगाने वाले मुख्य अभियुक्त फैजअहमद पुत्र मुमताज निवासी जमानियाँ कस्बा कानूनगो मोहल्ला थाना जमानियां, जनपद गाजीपुर उम्र करीब 19 वर्ष को एक अदद मोबाइल फोन सैमसंग गैलेक्सी M11 के साथ जमानियाँ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय गाजीपुर के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।

इस पर मु0अ0 सं0 217/2022 धारा 186,332, 336,352,353 आईपीसी व 146,151,168,174 भारतीय रेल अधिनियम व 7 सीएलए एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाले टीम स्टेशन चौकी प्रभारी वंशबहादुर सिंह, का0 वीर कुमार, का0 राहुल कुमार सिंह, का0 विश्वदीपक यादव

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !