जमानिया स्टेशन बाजार स्थित हिंदू इंटर कॉलेज में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने सिखा सेहतमंद रहने के गुण।
जमानियॉ ⁄ गाजीपुर– स्थानीय क्षेत्र के जमानिया स्टेशन बाजार स्थित हिंदू इंटर कॉलेज में मंगलवार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगो द्वारा मनाया गया।
आज के कार्यक्रम के योग प्रशिक्षक बालवीर सिंह थे। आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस , कुशल प्रशिक्षक के नेतृत्व मे योग शिविर आयोजित कर मनाया गया। इस अवसर पर जमानिया उप जिलाधिकारी भारत भार्गव ने कहा कि भारत मे आदि अनादि काल से योग,आसन,व्यायाम का बहुत महत्व रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे योग को अंतरराष्ट्रीय ख्याति के साथ जो स्थान,सम्मान मिला वह देश के लिए गौरवपूर्ण है।
इस अवसर पर शिविर मे प्रशिक्षक बालवीर सिंह ने लोगों को योग के महत्व को बताया तथा उन्होंने क्रियाओं के माध्यम से हम अपने जीवन को खुशहाल एवं निरोगी रख सकने की योगासन के महत्व तथा उसके लाभ को बताते हुए अनुलोम ,विलोम, भ्रस्त्रिका, कपालभाति आदि योग कराया। योग के माध्यम से हम स्वस्थ रहकर अपने जीवन रक्षा करते हुए दीर्घायु हो सकते है।आज हमारी इस पद्धति को अब सारा विश्व अपना रहा है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भारतभार्गव ,तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा,कॉलेज के शिक्षकों – कर्मचारियों ,छात्र-छात्राओं अभिभावकों सहित नगर पालिका कर्मचारियों सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

