बघरी गाँव में कुछ दिन पूर्व दो पक्षों में नाली निर्माण को लेकर हुवे मारपीट के दौरान हुई मौत ममले में पुलिस ने पाँच लोगो की किया गिरफ्तार।
जमानिया / गाजीपुर- जमानियां कोतवाली अन्तर्गत बघरी गाँव में विगत कुछ दिन पूर्व दो पक्षों में जलनिकासी के लिए नाली निर्माण को लेकर हुए जमकर मारपीट में घायल अधेड की इलाज के दौरान हुई मौत ममले में स्थानीय पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार को पाँच लोगो को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक महेशपाल सिंह मय हमराहियान के देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त व चेकिंग संदिग्ध वाहन व व्यक्ति में मामूर थे कि मुखवीर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्त 1. रमाशंकर उम्र करीब 54 वर्ष, 2. जयप्रकाश उम्र करीब 41वर्ष पुत्रगण स्व बलिराम, 3,जयहिन्द कुमार उम्र करीब 24 वर्ष, 4. नितिश कुमार सिंह उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र गण रमाशंकर, 5. अभिषेक पुत्र विरेन्द्र उम्र करीब 32 वर्ष समस्त निवासी गण ग्राम बघरी थाना जमानियां, जनपद गाजीपुर को पाण्डेय मोड़ पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय गाजीपुर के समक्ष पेशी की जाएगी गिरफ्तार अभ्युक्तो के पास से आला कतल एक अदद डन्डा खून लगा हुआ बरामद किया गया।
इस बाबत पूछे जाने पर कोतवली प्रभारी वंदना सिंह ने बताया कि बघरी गाँव में विगत कुछ दिन पूर्व दो पक्षों में जलनिकासी के लिए नाली निर्माण को लेकर हुए जमकर मारपीट में घायल अधेड की इलाज के दौरान हुई मौत ममले में गिरफ्तार अभ्युक्तो के ख़िलाफ़ मु0अ0सं0 211/2022 धारा 147, 323,504,506,452,304 भादवि के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाले टीम में .निरीक्षक महेशपाल सिंह , हे0का0 सुरेश यादव, का0 क्रान्ति सिंह पटेल, का0 सुभाष यादव

