पुलिस लाइन में अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन और पुलिस अधीक्षक ने किया समस्त अधिकारियों, थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्टी।
गाज़ीपुर- जनपद जिले के पुलिस लाइन में अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन राम कुमार द्वारा समस्त अधिकारियों, थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्टी की गई।
व उनके द्वारा लूट,छिनैती, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया तथा इससे संबंधित घटित घटनाओं का शीघ्र अनावरण व बरामदगी करने हेतु निर्देशित किया गया। महिला संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने हेतु तथा बलात्कार संबंधी अपराधों में अभियुक्त की अति शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
जनपद में गैंगस्टर एक्ट , शराब माफिया के विरुद्ध की गई कार्यवाही तथा साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी ली गई। साइबर अपराधो के सम्बन्ध मे लोगो को अधिक से अधिक जागरूक किया जाय। सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया
कि घटनाओं पर अंकुश लगाएं तथा जन शिकायतों को गंभीरता पूर्वक लेकर अति शीघ्र निस्तारण करें। पुलिस लाइन मे चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया तथा गुणवत्ता को चेक इसके उपरांत थाना कोतवाली क्षेत्रार्न्तगत महराजगंज बाजार मे पैदल गश्त किया गया।

