फरार चल रहे प्रेमी युगल की ज़मानिया तहसील परिसर के मन्दिर में विवाह कराकर पारिवारिक बन्धनों में किया गया कैद।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र के तहसील परिसर स्थित दुर्गा माँता मंदिर में प्रेमी युगल की शुक्रवार को पारिवारिक सदस्यों की आपसी सहमति से दोनों का विवाह कराकर पारिवारिक बन्धनों में बाँध दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सरौली थाना करण्डा की लड़की से ज़मानिया स्टेशन के ग्राम बरुईन के युवक के साथ प्रेम प्रसंग काफ़ी दिनों से चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनो प्रेमी युगल कई दिनों से फरार चल रहे थे । जिसकी शिकायत कोतवली में की गयी थी। जिनकी तलाश स्थानी कोतवली पुलिस कर रही थी।
शुक्रवार को दोनों प्रेमी युगल को तहसील परिसर स्थित दुर्गा माँता मंदिर में सुलह अधिकारी अधिवक्ता केशरकान्त और महिला कांस्टेबल दिब्या पाण्डेय की देख रेख में दोनों को वैवाहिक संबंधों में बांध दिया गया।

