Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपूर्वांचल ने विद्युत व्यवस्था डगमगाने के कारण नगर क्षेत्र में कई दिन...

पूर्वांचल ने विद्युत व्यवस्था डगमगाने के कारण नगर क्षेत्र में कई दिन से विद्युत आपूर्ति ठप्प।

पूर्वांचल ने बिजली व्यवस्था डगमगाने के कारण नगर क्षेत्र में कई दिन से विद्युत आपूर्ति ठप्प।

ज़मानिया / गाजीपुर- जहां एक तरफ भाजपा सरकार द्वारा प्रदेशभर में सभी सुविधाओं को जनता तक पहुंचाने का ऐलान किया गया है। लेकिन उसके बाद आम जनता समस्याओं से जूझ रही है। बताते चलें कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा द्वारा जनता को फ्री में राशन वितरण की बात कहते हुए तथा आम जनता को 24 घंटे बिजली देने का वादा करते हुए समर्थन मांगा गया था। और चुनाव जीतने के बाद भी सरकार द्वारा राशन वितरण किया जा रहा है।जिससे कि आम जनता फ्री राशन में ही फसी रहे । और दूसरी ओर उसका ध्यान ही न हो। लेकिन वही प्रदेश भर में राशन पर शासन करने वाली भाजपा की सरकार ने बिजली को सरकार बनते ही ठेंगा दिखा दिया और आज बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जिससे आम जनता पूरी तरीके से अस्त-व्यस्त है। आपको बता दें कि क्षेत्र का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार चल रहा है।

सुबह 8:00 बजते ही प्रचंड धूप के बीच लू के थपेड़ों से हाल बेहाल गर्म हवा की तपिश देर रात तक महसूस की जा सकती है। ऐसे में बिजली की कटौती से आम जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। वहीं ज़मानिया नगर के सहित ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की स्थिति कई दिन से ठीक नही है। जिससे आम जनता को पूरी तरह से परेशान है ।

ज़मानिया नगर के सहित ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की स्थिति कई दिन से ठीक नही है। रात में तो बिजली की अभूतपूर्व कटौती हो रही है। किसी रात तीन से 4 घंटे तक किसी रात मुश्किल से 2 घंटे बिजली लोगों को मिल पा रही है। ऐसे में रात में लोग जागरण करने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी ओर इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी में ऐसी इत्यादि का प्रयोग होने से बिजली की मांग बढ़ जाती है।

जरूरत के अनुरूप लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। लेकिन अगले कुछ दिनों में सुधार हो जाएगा। ऐसे में लोगों को अभी इंतजार ही करना पड़ेगा। बिजली कटौती के सती पिछले एक पखवारे से बनी हुई है।ऐसे में विभिन्न तरह की परीक्षायें देने वाले छात्र छात्राओं को भी पठन पाठन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !