अपराध और अपराधियों को खात्मा करने के लिए 5 करोड़ दस लाख की भूमि पर चला प्रशासन का बुल्डोजर।
गाजीपुर- मुख्तार अंसारी और उनके सहयोगियों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार अवैधरूप से अर्जित सम्पत्ति को बुद्धवार को 5 करोड़ दस लाख की भूमि जिलाधिकारी गाजीपुर के निर्देश पर कुर्क कर कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाज़ीपुर के सदर कोतवाली इलाके के बबेडी गांव में मुख्तार अंसारी के साले अनवर शहजाद और सरजिल रजा के नाम बेनामी संपत्ति को कुर्क किया गया है। कुर्क की कार्रवाई एसडीएम सदर प्रतिभा मिश्रा और सदर सीओ ओजस्वी चावला के नेतृत्व में में भरी फोर्स के साथ कुर्क की कार्रवाई की गई है।
बबेड़ी स्थित भूमि गाटा संख्या 446 जिसकी बाजारू मूल्य 5 करोड़ दस लाख की आंकी गई है। ये संपत्ति मुख्तार अंसारी के सालों द्वारा भूमि को प्लाटिंग किया जा रहा था । उसमे की कुछ भूमि बिक भी चुकी है। कुर्की की कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने बताया कि आईएस 191 गैंग लीडर मुख्तार अंसारी के खिलाफ कुर्की की करवाई करते हुए भूमि गाटा संख्या 446 जिसका रकबा 0.3134 हेक्टेयर है। जिसकी कीमत बाजारू 5 करोड़ दस लाख रुपए है।
जिसको जिला अधिकारी के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 क के तहत कुर्क की कार्रवाई की गई है ।

