अपहरणकर्ताओं के ख़िलाफ़ पिता ने कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा।
सुहवल – स्थानीय थाना अन्तर्गत एक गाँव में सोमवार देर शाम करीब आठ बजे एक किशोरी के अपहरण के मामलें में पिता ने गाँव के ही पांच लोगों के खिलाफ अपहरणकरने का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी गई हैं।
जिस मामले को लेकर पुलिस द्वारा लिखित शिकायत पत्र के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट ,छेडखानी आदि अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामलें की छानबीन शुरू कर दी। वहीं आरोपियो के द्वारा खुद के उपर मामला दर्द होने की जानकारी होते ही सभी आरोपी फरार हो गये।
इधर पुलिस ने उन्हें दबोचने के लिए उनके ठिकानों पर दविश दे रही है ,मगर सफलता अभी तक नहीं मिल सका है।थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गाँव निवासी इंटर की छात्रा घर के ही एक छोटे भाई संग सोमवार की शाम आठ बजे अपने घर से दुकान समान लेने जा रही थी । अपने घर से कुछ आगे बढी कि सुनसान जगह पाकर गाँव के ही पांच मनबढ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया ,यह देख किशोरी ने रास्ते से हटने को कहा ।
इसी बीच मनबढ युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकते करने लगे यह देख दोनों छोटे भाई ने बहन को छुडाने की कोशिश की ,मगर पांचों युवको ने शोर व पकडे जाने के डर से किशोरी के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देते हुए वाहन से जबरदस्ती उसे लेकर भाग खडे हुए । यह देख किशोरी का भाई रोते विलखते व शोर मचाते हुए अपने घर पहुंचा ,यह देख परिजन हतप्रभ हो गये ,अपहृता के भाई ने परिजनों को पूरे घटना क्रम की जानकारी दी।
जिसके बाद तो परिजनों व गावं में हडकंम्प मच गया ,आननफानन में इसकी सूचना थाना पुलिस को दी ,मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दिया ,मगर अपहर्ता पकड से दूर रहे। इस घटनाक्रम के बाद किशोरी के पिता ने गाँव के ही पांच युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी ,जिसके आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक तारावती ने बताया कि पिडिता के परिजनो के द्वारा मिले तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपितों की तलाश जारी है ।

