Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच विधान परिषद द्विवार्षिक (एमएलसी) चुनाव में भारतीय...

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच विधान परिषद द्विवार्षिक (एमएलसी) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल विजयी घोषित।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच विधान परिषद द्विवार्षिक (एमएलसी) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल विजयी घोषित।

गाजीपुर– कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच विधान परिषद द्विवार्षिक (एमएलसी) चुनाव का मतणना विकास भवन में मंगलवार की सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई। दिन में 11 बजे तक परिणाम की घोषणा कर दी गई। भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल 2422 मत पाकर विजयी घोषित हुए। गाजीपुर । जबकि सपा प्रत्याशी मदन सिंह यादव को को 632 मत प्राप्त हुए। 43 मत अवैध पड़े थे। चंचल सिंह की जीत से एक तरफ जहां भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।एमएलसी चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल विजयी हुए हैं। बीजेपी प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल ने 1791 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। वे लगातार दोबारा एमएलसी निर्वाचित हुए है। चुनावी परिणामो के अनुसार विशाल सिंह चंचल को 2422 वोट मिले जबकि सपा समर्थित निर्दल मदन यादव को 632 वोट मिले। 43 वोट अवैध पाए गये। मतगणना उपरांत डीएम एमपी सिंह ने नतीजों की घोषणा की।

गौरतलब हो कि गाजीपुर एमएलसी चुनाव उस वक्त सुर्खियों में आ गया जब नामांकन के बाद सपा प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद निर्दल प्रत्याशी मदन सिंह यादव को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी का समर्थन दिया। जिसके बाद जिले के सभी सपा और सपा गठबंधन के विधायक मदन सिंह यादव को जीत दिलाने की कवायद में जुट गए थे, लेकिन चुनाव नतीजों के बाद एक बार फिर एमएलसी सीट पर विशाल सिंह चंचल की बादशाहत बरकरार मिली।

मालूम हो कि इस चुनाव में सपा के सभी विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। दूसरी भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल पंचायत प्रतिनिधियों में अपनी लोक प्रियता के दम पर ताल ठोक रहे थे। विधानसभा चुनाव में जिले की सभी 7 विधानसभा सीटों पर भाजपा की हार के बाद एमएलसी चुनाव में पार्टी को मिली जीत से भाजपा में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !