Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'डिजिटल इण्डिया योजना' के तहत उ0प्र0 सरकार...

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘डिजिटल इण्डिया योजना’ के तहत उ0प्र0 सरकार के मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने वितरण किया गया  फ्री स्मार्ट फौन/टैबलेट।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘डिजिटल इण्डिया योजना’ के तहत उ0प्र0 सरकार के मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने वितरण किया गया  फ्री स्मार्ट फौन/टैबलेट। 

वाराणसी–  श्री अग्रसेन कन्या पी0जी0 कॉलेज, वाराणसी के परमानन्दपुर परिसर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘डिजिटल इण्डिया योजना’ के सपने को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार ने युवाओं को शैक्षिक व तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए कल्याणकारी योजना के तहत शुक्रवार को उ0प्र0 सरकार के मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) द्वारा फ्री स्मार्ट फौन/टैबलेट वितरण किया गया ।श्री अग्रसेन कन्या पी0जी0 कॉलेज, वाराणसी के परमानन्दपुर परिसर में उ0प्र0 सरकार के मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवीन्द्र जायसवाल जी के द्वारा अपने हाथों से छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। मा0 मंत्री जी ने इस अवसर पर अपने वक्तव्य में छात्राओं को यह बताया कि स्मार्टफोन एक दोधारी तलवार है।

अतः छात्राओं को इस बात का संदेश दिया कि इसका प्रयोग सकारात्मक व शैक्षणिक उन्नयन में ही करें, इसका नकारात्मक प्रयोग न करें।मंत्री जी महाविद्यालय व छात्राओं के शैक्षिक उन्नयन हेतु कॉलेज में स्मार्ट क्लास भी बनाने का वादा किया साथ ही यह भी कहा कि श्री अग्रसेन कन्या पी0जी0 कॉलेज संस्कारयुक्त, गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए जाना जाता है।

श्री काशी अग्रवाल समाज ने लड़कियों की शिक्षा के लिए बहुत ही सराहनीय और अच्छी पहल की थी जो अब पूरी तरह पुष्पित व पल्लवित है।अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के सहायक मंत्री श्री हरीश अग्रवाल ने कहा कि स्मार्टफोन प्राप्त हो जाने से छात्राओं को ऑनलाइन कक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० मिथिलेश सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि युवा ही देश की वास्तविक शक्ति हैं और युवाओं को सशक्त बनाने में सरकार की फ्री स्मार्टफोन एवं टैबलेट वितरण योजना बहुत ही महत्वपूर्ण है।

स्मार्टफोन/टैबलेट वितरण कार्यक्रम के महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ0 सुनील मिश्र ने कहा कि पहले चरण में महाविद्यालय की 120 छात्राओं को मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने कर-कमलों द्वारा स्मार्टफोन प्रदान किया था उसी क्रम में आज 600 स्मार्टफोन मा0 मंत्री श्री रवीन्द्र जायसवाल जी द्वारा किया गया। उन्होंने इसकी उपयोगिता का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्राचीन इतिहास विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ० सरला सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रशासन डॉ0 ओ0पी0 चौधरी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की डिजिशक्ति योजना युवाओं के लिए एक वरदान है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के लिए काफी महत्वपूर्ण है। मंच व्यवस्था प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष श्रीमती सरोज भास्कर ने किया।

इस स्मार्टफोन/टैबलेट वितरण में मुख्य रूप से डॉ० शालिनी श्रीवास्तव, डॉ० नन्दिनी पटेल, डॉ० श्वेता सिंह, डॉ० सीमा अस्थाना, डॉ० साधना यादव, डॉ० प्रिया भारतीय, डॉ० उषा चौधरी, श्रीमती बेबी गुप्ता, श्रीमती माधुरी यादव, श्री रामनरेश सिंह, श्री चन्द्रकान्त एवं शमशेर ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से डॉ० सुमन मिश्रा, डॉ0 अनीता सिंह, डॉ० अर्चना सिंह, डॉ० शुभा सक्सेना, डॉ० कंचन सिंह, डॉ० नीलू गर्ग, डॉ० सोनम चौधरी, श्रीमती मेनका सिंह, श्रीमती शोभा प्रजापति, डॉ0 अंजू रानी अग्रवाल सहित क्षेत्रीय पार्षद श्री संदीप त्रिपाठी, पार्षद श्री अशोक मौर्य, श्री राकेश जायसवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !