जमानियॉ यूनियॅन बैंक शाखा के सामने किराने दुकान पर सामान खरीद रहें व्यक्ति के झाेले मे रखे बैक पासबुक और 1 लाख 70 हजार रुपया चोर लेकर हुए फरार।
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– स्थानीय कोतवली क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक से शुक्रवार को खाते से रुपया निकालकर महज कुछ हीं दुरी पर किराने की दुकान से सामान खरीद रहे व्यक्ति के झाेले मे रखे बैक पासबुक‚ आधार कार्ड व पैन कार्ड समेत 1 लाख 70 हजार रुपया चोर लेकर हुए फरार।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 2 बजें के करीब उमेश सिंह पुत्र राज केशर सिंह निवासी धनौता द्वारा भारतीय स्टेट बैंक शाखा जामानियाँ से 1 लाख 70 हजार रुपया निकालकर अपना बैक पास बुक समेत आधार कार्ड‚ और पैनकार्ड‚ एक झाेले मे रखकर बैक शाखा से महज कुछ ही दुरी पर स्थित किराने की दुकान से घर के लिए राशन को खरीदने लगें इतने में ही अज्ञात चोरो नें झाेले में रखे 1 लाख 70 हजार रुपया निकालकर अपना बैक पास बुक समेत आधार कार्ड‚ और पैनकार्ड‚ लेकर गायब हो गये। पिड़ित व्यक्ति द्वारा स्थानीय कोतवाली में अज्ञात चारो के खिलाफ लिखित तहरीर दी गयी हैं।
इस बाबत कोतवाली प्रभारी समर्पूणानन्द राय ने बताया कि मामले को लेकर तहरीर मिली हैं। मामले को लेकर पूछताछ की जा रही हैं। जल्द ही मामले मे गिरफ्तारी की जायेगी।

