Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरअधियारां गाँव के पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान पर ग्राम सभा के...

अधियारां गाँव के पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान पर ग्राम सभा के विकास कार्यो में दो लाख 26 हजार छह सौ 23 रूपये गडबडझाेल‚ जिलाधिकारी के आदेंश के बाद हुआ मुकदमा दर्ज

अधियारां गाँव के पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान पर ग्राम सभा के विकास कार्यो में दो लाख 26 हजार छह सौ 23 रूपये गडबडझाेल‚ जिलाधिकारी के आदेंश के बाद हुआ मुकदमा दर्ज।

सुहवल– थाना क्षेत्र के अधियारां गाँव की प्रधान रह चुकी रिनू यादव और अधियारां गाँव के तत्कालीन ग्राम सचिव रहे रामजन्म सिंह के द्वारा कराए गये विभिन्न कार्यों । शौचालय, सीसी रोड,आंगनबाडी आदि के निर्माण के हुए जांच में दो लाख 26 हजार छह सौ 23 रूपये के मिली अनिमियत्ता के बाद डीएम के निर्देश पर दोनों के खिलाफ सुहवल थाने में जमानियां के सहायक विकास अधिकारी पंचायत जयप्रकाश पांडेय ने गबन का मुकदमा पंजीकृत कराया है ।

जिसके तुरंत बाद पुलिस इसकी छानबीन में जुट गयी । वहीं मुकदमा पंजीकृत होने की जानकारी होते तत्कालीन प्रधान व उस दौरान ग्राम सचिव रहे सहित अन्य लोगों में हडकंम्प मचा हुआ है  मालूम हो कि थाना क्षेत्र व जमानियां ब्लाक अन्तर्गत रिनू यादव वर्ष 2016 के हुए चुनाव में‌ रिनू यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सच्चिदानंद को करीब 27 मतो से पराजित कर प्रधान पद के लिए निर्वाचित घोषित की ग ई थी ।इसके बाद उनके द्वारा गाँव में कराए गये तमाम विकास कार्यों के जांच को लेकर अधियारां गाँव के ही जयप्रकाश ने 16/08/2019 को तत्कालीन जिलाधिकारी के यहां एक शिकायती पत्र देकर पूरे मामलें की गहनतापूर्वक जांच की मांग की थी ।

मामलें को गंम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन अप्रैल 2022 को गठित टीम के द्वारा जांच की ग ई ,जिसमें दो लाख 26 हजार छह सौ 23 रूपये के धनराशि का प्रथम दृष्ट्या दुरुपयोग होना जांच टीम के द्वारा पाया गया ।जिसके बाद छह अप्रैल बुधवार की रात्रि को दोनों लोगों के खिलाफ धनराशि के दुरुपयोग के मामलें में मुकदमा पंजीकृत कराया गया ।

मालूम हो कि इसके बाद 2021 में पंचायत के हुए चुनाव में रिनू यादव के पिता मदन यादव जो वर्तमान में एम एल प्रत्याशी है ,वर्तमान ग्राम प्रधान है । इस मामलें में जमानियां के सहायक विकास अधिकारी पंचायत जयप्रकाश पांडेय ने बताया कि शिकायत के बाद हुए जांच के बाद धनराशि के दुर्पयोग के मामला सामने आने पर अधियारां की तत्कालीन प्रधारिनू यादव व सचिव रामजन्म सिंह के खिलाफ सुहवल थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !