पटकनियां गाँव के सौरभ सिंह राष्ट्रीय रक्षा एकादमी (एन0डी0ए0) के जरिए भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ चयन।
पटकनिया / गाजीपुर- हौसले बुलंद हो और कुछ कर गुजरने की ख्वाइश हो तो कोई भी लक्ष्य को पाना मुश्किल नहीं होता है, कुछ ऐसा ही कारनामा क्षेत्र के पटकनियां गाँव के रहने वाले सौरभ सिंह जिनकी उम्र महज 17 वर्ष है का राष्ट्रीय रक्षा एकादमी (एन डी ए ) के जरिए भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद के लिए चयनित हुए है।

चयन की जानकारी होते ही एक तरफ जहां गणमान्य लोगों के द्वारा उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया, लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिला खुशी का इजहार किया ,जबकि बधाई देने आए लोगों ने लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित सौरभ को फूल माला पहनाने के साथ ही मिठाई खिला उनके द्वारा इस सफलता पर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।
इनकी प्राथमिक शिक्षा दीक्षा राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित सैन्य स्कूल में हुई ,उन्होंने हाईस्कूल भी इसी सैन्य स्कूल से 92.8 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण किया। वर्तमान समय में सौरभ सैनिक स्कूल से इंटरमीडिएट में अध्ययनरत है ,उनकी शुरू से ही सेना में जाकर देश सेवा करने इच्छा थी
इसी दौरान उनके लगन व मेहनत के परिणामस्वरूप उन्हें पहले प्रयास में ही सफलता मिल ग ई , लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित सौरभ सिंह ने बातचीत में बताया कि उन्हें लक्ष्य साधने का मौका उनके माता पिता और गुरूजनों के प्रेरणा एवं उनके दिए ग ए संस्कारों से मिला है ।
मालूम हो कि सौरभ सिंह अपने मां पिता के एकलौते संतान है ,उनके पिता दिग्विजय सिंह साधारण किसान है ,जबकि माता सविता सिंह सफल गृहणी की भूमिका में है । चयनित सौरभ सिंह के बाबा रामदुलार सिंह भी सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत हो चुके है ,जबकि इनके बडे पिता अजय सिंह वर्तमान में सेना में सूबेदार के पद पर तैनात है ।
सौरभ सिंह ने बताया कि मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मेरा विश्व की सबसे अनुशासित व मजबूत भारतीय सेना में चयन हुआ है । इस अवसर पर प्रधान संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दीपक सिंह, पिंटू पांडेय, विवेक प्रताप सिंह, जयप्रकाश यादव,दीनदयाल, गौरीशंकर पांडेय, राजू श्रीवास्तव आदि रहे ।

