Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरज़मानियां कोतवाली उपनिरीक्षक मुकदमे से नाम निकानले नाम पर 15000 हजार की...

ज़मानियां कोतवाली उपनिरीक्षक मुकदमे से नाम निकानले नाम पर 15000 हजार की घूस लेते  हुए एंटी करप्शन ब्यूरो वाराणसी की टीम द्वारा किया गया ग़िरफ़्तार ।

ज़मानियां कोतवाली उपनिरीक्षक मुकदमे से नाम निकानले नाम पर 15000 हजार की घूस लेते  हुए एंटी करप्शन ब्यूरो वाराणसी की टीम द्वारा किया गया ग़िरफ़्तार ।

जमानियाँ ⁄ गाजीपुर – एंटी करप्शन ब्यूरो वाराणसी की टीम ने मंगलवार की दोपहर ग़ाज़ीपुर स्थित राइफ़ल क्लब के पास चाय की दुकान पर रिश्वत यानी घूस लेते हुए ज़मानियां कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक को रंगे हाथ गिरफ़्तार कर लिया. गिरफ़्तारी के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो वाराणसी की टीम गिरफ्तार दारोग़ा को लेकर ग़ाज़ीपुर कोतवाली पहुंची और उसके विरुद्ध मुक़दमा दर्ज कराया।

फ़ोटो- टी करप्शन ब्यूरो वाराणसी की टीम द्वारा गिरफ्तार ज़मानियां कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह

एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह के अनुसार ज़मानियां कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज करायी थी कि मुक़दमे से नाम निकालने के लिए ज़मानियां कोतवाली में तैनात सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह द्वारा १५ हज़ार रूपए की रिश्वत की मांग की जा रही है। प्रार्थी की सूचना पर एंटी करप्शन ब्यूरो वाराणसी की टीम पहुंची।

ग़ाज़ीपुर एसपी कार्यालय के क़रीब राइफ़ल क्लब के पास चाय की दुकान पर जैसे ही शिकायतकर्ता ने सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को रिश्वत की रक़म दी, तुरंत एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सब-इंस्पेक्टर को हिरासत में ले लिया गया। रिश्वत की राशि बरामद करते हुए आरोपी सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को शहर कोतवाली लाया गया, जहां उसके ख़िलाफ़ मुक़दमा पंजीकृत कराया गया. घूस लेने वाला सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह मिर्ज़ापुर जनपद के चील्ह थानान्तर्गत थुलुआ गांव का निवासी हैं। जिसकी पोस्टिंग आजकल ज़मानियां कोतवाली में है।

सब-इंस्पेक्टर यानी घूस लेने वाले दारोग़ा को ग़िरफ़्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह के साथ इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव, संध्या सिंह, शैलेंद्र कुमार राय, सुनील कुमार यादव, पुनीत कुमार सिंह, सुमित कुमार भारती और ड्राइवर अश्विनी कुमार पांडेय शामिल रहे।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !