Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरचुनावी रणक्षेंत्र में बुल्डोजर बाबा का पुनः आगमन‚ नहीं काम आयी जातिय...

चुनावी रणक्षेंत्र में बुल्डोजर बाबा का पुनः आगमन‚ नहीं काम आयी जातिय समीकरण

चुनावी रणक्षेंत्र में बुल्डोजर बाबा का पुनः आगमन‚ नहीं काम आयी जातिय समीकरण–  विधानसभा चुनाव में पुनः भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत से कार्यकर्ताओं मेे हर्ष और उल्लास को माहौल हैं। कहीं ढोल तो कही नगाडों की  गुंज रहीं हैं‚ आवाज ।

उत्तर प्रदेश विधासनभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी हो गयी हैं. चुनावी एजेंट मतगणना केंद्र पर पहुंच गये हैं और सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गयी हैं । एएनआई के अनुसार गाजीपुर चुनाव अधिकारी  ने बताया कि मतगणना केंद्रों पर विभिन्न दलों के मतगणना अभिकर्ता  पोस्टल बैलेट सुबह 8 बजे खोले जाएंगे, इसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती होगीं  शाम तक मतगणना प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है.  जिले की आठ विधानसभाओं के लिए मतदाताओं ने सात मार्च को अपना मतदान किया था।

सुबह मतगणना का रुझान शुरू होने के साथ ही यूपी में सरकार बनाने की गुणा गणित जारी है. इस बार जिले में 55 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

गाजीपुर। जहूराबाद विधानसभा के 11वां चक्र के मतगणना में सुहेलदेव को 38054 मत, भाजपा को 25399 मत, बसपा को 18152 मत मिले। जखनियां में 8वां चक्र के मतगणना में सुहेलदेव को 26424, भाजपा को 17508, बसपा को 11870 मत मिले। मुहम्‍म्‍दाबाद के सातवें चक्र के मतगणना के बाद सपा को 23508 मत, भाजपा को 15079, और बसपा को 8005 मत मिले हैं।

ओम प्रकाश सिंह 22230 फरजाना शमसाद 257 परवेज खान 7263   सुनीता सिंह 12093 UP की महादेवा सीट पर 3 राउंड की काउंटिंग के बाद BJP प्रत्याशी रवि 9804 मतों के के साथ पहले स्थान पर हैं।

उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के दूधराम पर 2200 मतों के आसपास बढ़त बना रखी है। के पूर्वानुमान के मुताबिक इस सीट से BJP के प्रत्याशी रवि की 5000 से अधिक वोटों के अंतर से जीतने की संभावना है। गाजीपुर सदर सीट पर 2 राउंड की काउंटिंग के बाद BJP प्रत्याशी डॉ. संगीता बलवंत 1953 के अंतर के साथ पहले स्थान पर है।

मुताबिक इस सीट से BJP प्रत्याशी की 25000 से अधिक वोटों के अंतर से जीतने की संभावना है. यूपी की हाथरस और लखीमपुर दोनों सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। ये दोनों सीटें काफी चर्चा में रही थी. योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर हाथरस और लखीमपुर में काफी सवाल उठे थे. हाथरस में बीजेपी की अंजुला सिंह महौर 18 हजार वोटों से आगे हैं।

यहां पर छह राउंड की वोटिंग हो चुकी हैं.वाराणसी दक्षिण सीट पर 4 राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी नीलकांत तिवारी आगे चल रहे हैं. वे 3652 मतों से आगे चल रहे हैं. तीसरे राउंड तक सपा प्रत्याशी किशन दीक्षित ने बढ़त ले रखी थी. यह सीट लंबे समय से बीजेपी का गढ़ रही है.चुनाव आयोग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 403 में से 399 सीटों के रूझान सामने आ चुके हैं।

इनमें से 252 में बीजेपी ने बढ़त बना रखी है. सपा के 110, अपना दल (सोनेलाल), रालोद आठ सीटों पर आगे चल रही हैं. यूपी में बहुमत का आंकड़ा 202 सीट हैं. इस लिहाज से बीजेपी पूर्ण बहुमत हासिल करती दिख रही है।

गोरखपुर सांसद रवि किशन ने यूपी चुनावों के रुझान सामने आने के बाद मिठाई बांटी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओ और मंत्रियों से जमीन पर काम करने के लिए कहा था. इसी के चलते जीत मिली. यह राम राज्य की शुरुआत है.

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !