Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरइस डबल इंजन की सरकार में महंगाई और भ्रष्ट्राचार सें हर वर्ग...

इस डबल इंजन की सरकार में महंगाई और भ्रष्ट्राचार सें हर वर्ग परेशान–  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

इस डबल इंजन की सरकार में महंगाई और भ्रष्ट्राचार सें हर वर्ग परेशान–  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

जमानियाँ  ⁄ गाजीपुर– स्थानीया क्षेंत्र के दिलदारनगर में स्थित एस के बी एम इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस विशाल जनसमूह को देखकर मुझे ऐसा दिखायी दे रहा हैं।उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार के विजयशंखनाद का जयघोष सुनाई दे रहा हो। अंतिम चरण में  जमानियां विधान सभा क्षेत्र के  इस बार के चुनाव में गाजीपुर जनपद पूर्वांचल में इतिहास लिखने जा रहे है। छह चरण के चुनाव में साइकिल व छड़ी ने भाजपा के छक्के छुड़ा दिए है।अंतिम चरण के चुनाव में तो भाजपा की जमानत जब्त कर देना।युवाओं का आवाहन किया की सात मार्च को साईकिल को वोट देकर भाजपा की जमानत जब्त कर दे। प्रदेश के मुख्यमंत्री बाबा गर्मी निकालने की बात कर रहे है आप सरकार बना दो हम फौज की भर्ती निकालेंगे।

हम यह पहला चुनाव देख रहे है जिसे जनता खुद लड़ रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में छोटे से बड़े नेता घूम घूम कर झूठ बोल रहे है। इस डबल इंजन की सरकार में महंगाई से हर वर्ग परेशान है।छात्र रोजगार तो किसान खाद के लिए।किसानों की आय दुगनी करने की बात भी गलत साबित हुई। भीड़ देख यह लग रहा है कि जमानियां से ओमप्रकाश सिंह एक लाख मतों से जीतेंगे।इसके बाद सरकार बनने पर इनका सम्मान तो बढ़ाया ही जायेगा साथ ही एसकेबीएम के इस मैदान पर स्टेडियम भी बनाया जाएगा । भाजपा सरकार की इस झूठ की पटरी को उखाड़ फेंके। इस सरकार में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े है अगर दुबारा भाजपा की सरकार बनी तो पेट्रोल डीजल की कीमत 200 रुपया हो जाएगी। मुख्यमंत्री बाबा ने लखनऊ से गोरखपुर का टिकट बुक करा लिया है।

क्योंकि वह छह चरण के चुनाव देख जान गए है कि हम मठ में अब जाने वाले है।सपा सरकार बनी तो प्रदेश में 11 लाख खाली पदों पर भर्ती होगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा। जिस दाैरान पूर्व कैविनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह‚ सपा मिडिया प्रभारी प्रमोद यादव‚  ब्लाकप्रमुख संतोष कुशवाहा‚ मेराज खाँ‚ तौकिर खाँ‚ अनिल यादव‚ सद्दाम खाँ‚ आदि लोंग मौजूद रहें।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !