Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सात...

नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सात दिवसीय स्पेयरहेड का प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ।


नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सात दिवसीय स्पेयरहेड का प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ।

गाजीपुर- नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में नमामि गंगे आभियान के अंतर्गत रविवार को सात दिवसीय स्पेयरहेड का प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभयूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में विनोद कुमार शर्मा निदेशक के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। जिस दौरान प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए शर्मा जी ने कहा मां गंगा हमारी संस्कृति एवं संस्कारों की वाहक रही है।

लेकिन आज का विकास मां गंगा के अस्तित्व को ही मिटाने पर प्रयासरत है । नेहरू युवा केंद्र का यह प्रयास सतत युवाओं के माध्यम से सामाजिक चेतना जागृत करके गंगा के अविरल सतत प्रवाह एवं स्वच्छता को सुरक्षित रखा जा सकता है । जिला युवा अधिकारी कपिल देव राम ने कहा की इस प्रशिक्षण के माध्यम से हम जनपद गाजीपुर के पटना घाट से भरौली तक मां गंगा के तटीय गांवों को सामाजिक सहयोग स्वच्छ एवं साफ रखने का संभव प्रयास किया जाएगा ।डॉ प्रमोद कुमार विभागाध्यक्ष पर्यावरण विभाग पीजी कॉलेज ने पर्यावरण प्रदूषण पर अभिव्यक्ति के दौरान साइंस व टेक्नोलॉजी के विकास के साथ किया गया वादा पूरा नहीं हो पाया जो नगर जितना बड़ा होगा वह उतना ही अधिक प्रदूषित होगा क्योंकि विज्ञान को आर्थिक वृद्धि के लिए उपयोगी माना गया लेकिन उससे प्रदूषण बढ़ गया उसका भी सदुपयोग कचरा प्रबंधन करके बायोगैस एनर्जी प्रदूषण को काम कर रहा है।

ऊर्जा भी बढ़ रही है गर्मियों में ऑक्सीजन की कमी से पानी में मछलियां मरती हैं उसे प्रदूषण का खतरा होता है l सभी के प्रति आभार ज़िला परियोजन अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रकट किया एवं शत प्रतिशत मतदान करने के लिए मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाया।
प्रशिक्षक रामाधार यादव अभिमन्यु का सहयोग रहा समस्त शिक्षक सत्र का संचालन वरिष्ठ प्रशिक्षक अंगद सिंह यादव ने किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !