हरियाणा के ज़िला- रेवाड़ी में स्थित हुडा औद्योगिक कम्पनी नें 15 वर्षो सें कार्य कर रहें कर्मचारीयों बिना किसी सूचना के कम्पनी से बाहर‚ श्रमिकों ने कंपनी के प्रबंधक के खिलाफ प्रारम्भ किया विरोध प्रदर्शन
हरियाणा ⁄ दिल्ली– वर्तमान सरकार में जहाँ एक तरफ रोजगार में कमी के कराण बेराजगारी में लगातार बढती जा रहीं हैं वहीं हरियाणा राज्य के प्लाट नम्बर-31 सेक्टर अप्रोच मार्ग पर स्थित हुडा औद्योगिक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-8 खतवारी गाँव धरुहेरा ज़िला- रेवाड़ी में स्थित कम्पनी में लगभग 15 वर्षो सें कार्य कर रहें कर्मचारीयों विना किसी सूचना के कम्पनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
और वहीं कम्पनी में लगभग 15 वर्षो सें कार्य कर रहें कर्मचारीयों को उस वक्त पता चला जब वह सुबह ड्यूटी पर कंपनी पहुंचे। यहां गेट बंद होने का नोटिस चस्पा मिला। उसके बाद श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। गहमा-गहमी होने पर अतिरिक्त पुलिसबल कंपनी के गेट पर तैनात किया गया है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों को गेट से हटा दिया।
15 साल से कार्यरत कर्मचारी कंपनी से निकाले गए श्रमिकों ने कहा कि वे सभी पिछले 15 सालों से कंपनी में कार्यरत है। इस तरह बगैर किसी
कारण और नोटिस दिए कंपनी से निकाला जाना उनके साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि उनके पीछे पूरा परिवार है। अचानक नौकरी छूटने से परिवार पालना भी मुश्किल हो जाएगा। कंपनी ने उन्हें हटाकर चुपचाप तरीके से नए श्रमिकों को भर्ती कर लिया है।
उन्होंने सरकार और प्रशासन से कंपनी प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें दोबारा नौकरी दिलाने की मांग की है। वहीं श्रमिकों के हक में काफी कर्मचारी नेता भी पहुंचे। श्रमिक यूनियन के कुछ नेताओं को और कंपनी प्रबंधक के खिलाफ कार्यवाही करने की माँग को लेकर धरने पर बैठ गये।

