हिन्दु युवती से जबरन धर्म परिर्वतन और प्राताड़ित करना युवक को पड़ा भारी युवती द्वारा जमानियॉं कोतवाली में की गयी थी मामले की शिकायत
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– हिन्दु युवती से जबरन धर्म परिर्वतन और प्राताड़ित करना युवक को भारी पड़ गया विगत कुछ दिन पूर्व युवती के परिजनो द्वारा जमानियॉं कोतवाली में इस मामले की शिकायत की गयी थी जिस पर स्थानीय कोतवाली में युवक केखिलाफ IPC व 3/5 उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत कार्यवाही करते हुए सोमवार को प्रभारी निरीक्षक महेशपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर संगत धाराओं में कार्यवाही करते हुए जेल भेंज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फहीम खान उम्र 18 वर्ष पुत्र कलीम खान निवासी ग्राम देवैथा थाना जमानियां द्वारा क्षेत्र की युवती को भगाकर ले गया था। विगत कुछ दिन पूर्व युवती के परिजनो द्वारा जमानियॉं कोतवाली में अभ्युक्त द्वारा जबरन धर्म परिर्वतन और प्राताड़ित करने की शिकायत की गयी थी। युवती के परिजन द्वारा शिकायत पर पुलिस अभ्युक्त तलास कर रहीं थी कि सूचना पाकर सोमवार को प्रभारी निरीक्षक महेशपाल सिंह मय हमराही मुख्य आरक्षी राजेश कुमार सिंह द्वारा ग्राम देवैथा में अभियुक्त के घर के बाहर दरवाजे के पास गिरफ्तार किया गया हैंं।
इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक महेशपाल सिंह ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ थाना जमानियाँ गाजीपुर के मु0अ0सं0 59/2022 धारा 376, 366, 504, 506, 313, 323, 342,295A. 298 IPC व 3/5 उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया

