Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरचोरी की 3  मोटरसाइकिल व  तमंचे संग एक अभियुक्त गिरफ्तार भेंजा जेल

चोरी की 3  मोटरसाइकिल व  तमंचे संग एक अभियुक्त गिरफ्तार भेंजा जेल

चोरी की 3  मोटरसाइकिल व  तमंचे संग एक अभियुक्त गिरफ्तार भेंजा जेल

गाजीपुर– पुलिस अधीक्षक म गाजीपुर द्वारा कुशल निर्देशन व पर्यवेक्षण में विधान सभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत अपराधियों के विरूद्ध चलायें जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस द्वारा चोरी की 03 अदद मोटरसाइकिल व 01 अदद तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर मय 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।प्राप्त जानकरी के अनुसार सोमवार को उ0नि0 सुनील कुमार दूबें मय टीम हनुमान मन्दिर भैसही पुल पर चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के दौरान पियूष यादव पुत्र जयप्रकाश यादव ग्राम ब्राम्हणपुरा थाना रानीपुर जनपद मऊ के कब्जे से 03 अदद चोरी की मोटरसाइकिल व 01 अदद तमंचा .315 बोर के साथ समय करीब 06.20 बजे गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह मोटरसाइकिल दिनांक 11.02.2022 को फरीदनपुर थाना कासिमाबाद गाजीपुर व दिनांक 21.04.2021 को थाना क्षेत्र कोपागंज जनपद मऊ के ग्राम नौसेमर में बारात से मैने चोरी किया था पूछताछ के दौरान अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि मै शादी बारात से गाड़ियों की चोरी कर औने पौने दाम पर बेच कर अपना शान शौक पूरा करता हूँ । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।

गिरफ्तार करने वाली टीम  रामाश्रय राय थानाध्यक्ष कासिमाबाद ‚ उ0नि0 सुनील कुमार दूबें चौकी प्रभारी बहादुरगंज थाना कासिमाबाद‚ उ0नि0 अविनाश मणि त्रिपाठी‚  हे0का0 प्रदीप कुमार यादव‚  का0 अमित कुमार‚  का0 ओमप्रकाश मौर्य ‚ का0 प्रविन्द चौरसिया

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !