Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनगर में नालो की सफाई ना होने के कारण एकत्रीत दूषित जलजमाव...

नगर में नालो की सफाई ना होने के कारण एकत्रीत दूषित जलजमाव से फैल सकती हैं संक्रमित विमारीया

जमानियाँ नेशनल हाईवे–24 की पटरीयों और नगर में निर्मित नालो में सफाई ना होने के कारण एकत्रीत दूषित जल से फैल सकती हैं संक्रमित बिमारिया।

जमानियॉ ⁄ गाजीपुर – नगर क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे–24 की पटरीयों के दोनाे तरफ जमानियाँ कोतवाली से लेकर जमानियाँ स्टेशन नहर तक करीब 3 किलोमीटर तक निर्मित नालों की साफ सफाई ना होने के कारण नाले गन्दे इकठ्ठे दूषित पानी के कारण फैल सकती है संक्रमित बिमारी।

फ़ोटो- ज़मानिया रेलवे स्टेशन यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के सामने स्थित नाली की तस्वीर।

जानकारी के अनुसार बताते चलते है कि कुछ ही दिनों में वर्षा ऋतु का आगमन हो जायेगा  और अत्यधिक वर्षा हो जाने के कारण नगर क्षेंत्र वर्षा के मौसम मे जल जमाव की स्थिति पैदा हो जाती हैं। और साथ ही नाली तथा नालों का गन्दा पानी लोगों के धरों तक पहुँच जाता हैं। लोगों को उस नाले और नालियों के गन्दे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।

जिस कारण स्थानीय लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आम लोगो की समस्याओं को प्रति किसी भी अधिकारी की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती। वही स्थानीय लोगो ने बताया कि यहाँ तो केवल अन्धेर नहरी वाली सरकार चल रही है।फोटो- ज़मानिया एन0एच0-29 के पटरी पर नाले की दुर्दशा

नगर क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे–24 की पटरीयों के दोनाे तरफ जमानियाँ कोतवाली से लेकर जमानियाँ स्टेशन नहर तक करीब 3 किलोमीटर तक निर्मित नालों की साफ सफाई ना होने के कारण में एकत्रीत दूषित सड़क की पटरीयों पर बहने लगता हैं। और वहीं विभागीय अधिकारी और कर्मचारी चुप्पी साधें हुए हैं।

नगर क्षेत्र में विकास और स्वचछता अभियान के नाम पर सरकार की ऑख में अधिकारी झाेंक रहें धूँल–ः

नगर क्षेंत्र में अधिकारी और जनप्रतिनिधि विकास के नाम पर सरकार की ऑखों में साफ धूँल झाेक रहे हैं। वह केवल सरकरी कुर्सी पर बैठकर आराम फरमा रहे है इन लोगों को यह भी जानकारी नही होती कि क्षेत्र में क्या चल रहा है, कौन सा विकास कार्य कहाँ और कब हुआ यह भी पता नहीं चलता।

जानकरी के लिए बताते चलते हैं कि स्थित नेशनल हाईवे–24 की पटरीयों के दोनाे तरफ जमानियाँ कोतवाली से लेकर जमानियाँ स्टेशन नहर तक करीब 3 किलोमीटर तक निर्मित नालों की साफ सफाई ना होने के कारण नाले का पानी वहीं इकठ्ठा हो दुर्घन्ध आती रहती है।फ़ोटो- ज़मानिया-दरौली मार्ग पर निर्मित नाले की फ़ोटो

वही राजेश यादव‚ रमायन राम‚ बिहारी‚ पृथ्वी सिंह‚ राधिका देवी‚ निर्मला गुप्ता‚ चुनम देवी‚ आदि लोगों ने बताया कि यही नालो की सफाई तो दूर यहाँ कोई सफाई कर्मी कभी कभी दिखाई आ जाते है। 

हमारे क्षेत्र में विकास न होने का मुख्य कारण है ठीकेदारी व्यवस्था है अगर किसी भी क्षेत्र में विकास की कार्य समीक्षा जाकर करायी जाए तो पता चलेगा की नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण जाये तो पता चलेगा  “कहीं नालिया तो हैं सफाई व्यवस्था नहीं‚  कहीं सफाई व्यवस्था हैं तो नाली ही नहीं‚ कहीं– कहीं तों नालीयों को अता–पता नहीं चलता की सड़क है कि नाली” इस समस्याओं को लेकर लोगों ने विभागीय अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की है।

 

 

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !