पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत मिर्जापुर पुलिस अधिकारियों के साथ की गई अपराध समीक्षा बैठक।
मिर्ज़ापुर– पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर “रामकृष्ण भारद्वाज” द्वारा मंगलवार को पुलिस लाइन मिर्जापुर के सभागार कक्ष मे अपराध समीक्षा एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव -2022 के संबंध में पुलिस अधीक्षक मीरजापुर व समस्त राजपत्रित अधिकारी के साथ की गयी। साथ ही आलाअधिकरीयाें को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन कराये जाने को लेकर उत्तर प्रदेश मे आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान किसी भी पार्टी द्वारा राजनैतिक‚ जातिगत‚ धार्मिक कारणो से क्षेत्र में दुष्प्रचार करने और अराजक तत्व पर पाबंदी लगाते हुए कार्यवाही की जाए।
लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराने में तेजी लाएं ।कोई भी दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति किसी मतदाता को अपने पक्ष या किसी के पक्ष में मतदान करने का दबाव कदापि ना बना पावे इसके लिए उन्हें पहले से चयनित कर पावंदी लगाई जाए ।साथ ही कोविड-19 का कड़ाई से पालन कराए मास्क सैनिटाइजर सोशल डिस्टेंस का पालन कराने हेतु जागरूक करें।
आम जनमानस के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न किया जाए । गोष्ठी में पुलिस उप महानिरीक्षक ,पुलिस अधीक्षक ,अपर पुलिस अधीक्षक नगर ,अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, अपर पुलिस अधीक्षक चुनाव , एवं समस्त क्षेत्राधिकारी चुनाव निरीक्षक रेंज कार्यालय सहित अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

