दो किलो छः सौ ग्राम अवैध गांजा व 3 अदद सोलर प्लेट के साथ दो अभ्युक्त मु0अ0सं0 19/2022 धारा 379,411 आईपीसी व मु0अ0सं0 20/202 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 21/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट मे गये जेल
ज़ामनिया / गाज़ीपुर- क्षेत्र में अपराध को रोकने हेतु अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय व प्रभारी निरीक्षक जमानियाँ के कुशल निर्देशन में दिनांक रविवार को उपनिरीक्षक कृपेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह का0 पवन कुमार मिश्रा द्वारा पाण्डेय मोड़ के पास समय करीब 12 बजे के करीब दो किलो छः सौ ग्राम अवैध गांजा व 3 अदद सोलर प्लेट के साथ दो अभियुक्तो के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक कृपेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह का0 पवन कुमार मिश्रा द्वारा पाण्डेय मोड़ के पास दो किलो छः सौ ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभ्याक्तो को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया जहाँ उनसे पूछताछ किये जाने पर अपना नाम सन्तलाल ढढेरा उम्र 40 वर्ष पुत्र स्व0 मिठाई लाल निवासी फतेहपुर थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर, 2. दीपक कुमार गुप्ता उम्र 28 वर्ष पुत्र रमेश प्रसाद गुप्ता निवासी वार्ड नं0 11 होलिका मुहल्ला थाना दिलदारनगर गाजीपुर बताया गया ।
गिरफ्तार करने वाले टीम का नाम निरीक्षक सम्पूर्णानन्द राय प्रभारी निरीक्षक ‚ उ0नि0 कृपेन्द्र प्रताप सिंह ‚ का0 पवन कुमार मिश्रा ।
तहसील प्रभारी दैनिक दिनकर
संतोष शर्मा की रिर्पोट

