Saturday, May 30, 2026
Homeक्राइमझाेलाछाप डाक्टर नें ली किशोरी की जान

झाेलाछाप डाक्टर नें ली किशोरी की जान

झाेलाछाप डाक्टर द्वारा ईलाज के बाद किशोरी की मौंत परिजानों व उग्र ग्रामीणों नें किया डाक्टर के घर व क्‍‍लीनिक में घुसकर तोड़–फोड

जौनपुर। तबीयत खराब होने के दौरान डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने से किशोरी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार  मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मनीपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार सरोज की पुत्री ओरल(13) को कुछ दिनों पहले घाव हो गया था। शुक्रवार की शाम सुरेंद्र बेटी को लेकर गांव में ही क्लीनिक चलाने वाले लालजी मौर्य के पास लेकर गयें जहॉंं चिकित्सक ने किशोरी को घाव सूखने का इंजेक्शन लगा दिया। घर पहुँचने के कुछ देर बाद ही किशोरी की तबीयत बिगड़ी और देर रात 2 बजें के करीब उसकी मौत हो गई। 

जिसके बाद किशोरी की मौंत होनें सें गुस्सायें परिजानों व ग्रमीणों नें हंगामा खड़ा कर दिया‚सूचना मिलते ही ग्रामीण क्लीनिक पर पहुंचे और आरोपी चिकित्सक को घेर लिया, फिर इंजेक्शन देने वाली दवा की दुकान में तोड़फोड़ की इस घटना की सूचना मिलतें ही स्थानीय कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुँचकर समझाकर उग्र भिड पर नियत्रंण किया। पूलिस द्वार चिकित्सक सें पूछताछ करनें पर बताया कि दुकानदार ने ही एक्सपायरी डेट की दवा दे दी थी। 

इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि दवा के दुकानदार और चिकित्सक को हिरासत में लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिय गया है।  

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !