जमानियां/ गाजीपुर- क्षेत्र स्थित चवंरी गांव खेल मैदान पर चल रहे दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच श्री बजरंग स्टार स्पोर्टिग कल्ब तत्वाधान में गुरूवार कि शाम चकिया और ढढनी गावं के बीच खेला गया। इसमें चकीया की टीम द्वारा कड़े मुकाबले में ढढनी गांव की टीम को 56-49 अंक से हराकर शील्ड पर कब्ज़ा जमाया।
फोटों–विजेता टीम को शील्ड देतें जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव
मैंच का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने किया जिस दौरान क्लब के अध्यक्ष राजन राय द्वारा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। जिस दौरान पंचायत सदस्य नें दोनों प्रतिभागी टीेमो सें उनका परिचय प्राप्त कर स्वागत किया गया। कबड्ड़ी के फाईनल में चकीया एवं ढढनी गांव के बीच खेला गया 40 मिनट के इस मुकाबले में चकीया की टीम ने पहले हॉफ में से 4 अंक से बढत बना रखा थ जो मैज समाप्ति तक 7 अंक हो गया और चकीया की टीम विजयी हुई।
इस कड़े मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन कियाप्रतियोगिता के आखिर में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने विजय टीम को शील्ड दिया और कहा कि खेल से खिलाड़ियोें का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। खेल के मैदान में ये खिलाड़ी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष राजन राय, चंदन यादव, सुभाष राय, रजनीश राय‚ विवेक गुप्ता‚ राहुल राय‚ राज‚ शिवम‚ प्रांजल राय‚ पंकज राय‚ जितेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे। अम्पायर कि भूमिका हर्ष राय‚ विक्की राय तथा कमेंर्टी जनार्दन यादव ने किया।


