Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनिर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी की बैठक

निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी की बैठक

वर्ष 1952 में हमारे देश में लोकतंत्र की स्थापना और देश आजाद होने के बाद भी हमारा समाज पिछड़ा क्यो – निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी के अध्यक्ष ब्यासमुनी निषाद ।

जमानिया / गाजीपुर – स्थानीय नगर के चाँदपुर नईबस्ती में शनिवार को निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए बैठक आहूत की गयी।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रान्तीय अध्यक्ष ब्यासमुनी निषाद द्वारा महाराज गुहराज निषाद के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। जिस दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहाँ कि वर्ष 1952 में हमारे देश लोकतंत्र की स्थापना हो चुकी थीं देश आजाद हो चुका था लेकर हमारा समाज आज भी पिछड़ा रह गया। हमारे समाज के पिछड़ेपन मुख्य कारण क्या है, कि हम आज भी पीछे है, हमारे देश को आजाद हुए वर्षो बीत चुके हैं लेकिन हमारा समाज आज भी गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ है।

आगामी विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर हमारे समाज को एक जुट होकर पार्टी को मजबूत करना होगा जिससे हमारे समाज का विकास हो सके।

अगले वक्ता के रूप में प्रान्तीय अध्यक्ष युवा मोर्चा दिलीप बिन्द ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहाँ कि वर्तमान सरकार में गरीब और पिछड़ों पर अत्याचार हो रहा है विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर हमारे समाज को एक जुट होकर पार्टी को मजबूत करना होगा।

उक्त मौके पर जिला अध्यक्ष अनिल निषाद, जिला महासचिव शेषनाथ निषाद, राजकुमार निषाद, विधानसभा अध्यक्ष, रामनरायन  निषाद, अक्षय निषाद, उत्तम निषाद, राजेश बिन्द, पिंटू बिन्द, आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !