Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरदुष्कर्म के आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पॉस्को एक्ट तहत भेजा...

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पॉस्को एक्ट तहत भेजा जेल

दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे अभ्युक्त को पुलिस विभाग द्वारा गिरफ्तार कर पॉस्को एक्ट तहत भेजा जेल

नगसर। स्थानीय क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीया नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत शनिवार को थाना क्षेत्र के एक गाव की नाबालिग लड़की के साथ एक युवक दुराचार कर दिलदारनगर छोड़कर भाग गया। लड़की ने हिम्मत जुटाकर इस घटना के बारे में किसी तरह से अपने परिजनों को बात बता दिया। जिस पीड़िता के परिजनों जिसकी शिकायत नगसर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ लिखित तहरीर दी।

पीड़िता के पिता के तहरीर पर थानाध्यक्ष नगसर द्वारा आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत सरहुला निवासी विवेक श्रीवास्तव पुत्र हरिहर श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी हेतु संभावित जगहों पर दबिश दे रहे थे।

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उतरौला मलसा रोड पर असावँ गांव के पास स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर के पास इस मामले के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है जिसे सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली इस टीम में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी, कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल शुभम तिवारी शामिल रहे।

सेवराई से सवांददाता सन्दीप शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !