Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनामोटरसाइकिल सवार ट्रक से टकराया

मोटरसाइकिल सवार ट्रक से टकराया

जानवर को बचाने में मोटरसाइकिल चालक रोड़ पर खड़ी ट्रक से टकराया।

जमानियां / गाज़ीपुर- जानवर को बचाने के चक्कर मे मोटरसाइकिल चालक समेत एक युवक जमानिया एन0एच0 24 पर खड़ी ट्रक से जा टकराये जिसके कारण दोनों गम्भीर रूप से घायल हों गये।

फ़ोटो घायलों का ईलाज करते डॉ0 रुद्रकांत सिंह व जीतेन्द्र नाथ शुक्ल 

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय क्षेत्र स्थित चौधरी मुहल्ला निवासी बेचन चौधरी 20 पुत्र स्व० जयराम चौधरी व इसके भांजे रोशन चौधरी 18 पुत्र सुभाष चौधरी निवासी सेमरा को शाम के 3 बजे के करीब मोटर साईकिल से गाजीपुर की तरफ से तहसील मुख्यालय की ओर आ रहे थे।

मोटरसाइकिल चालक जब राजपुर पोखरा के पास जमानिया एन0एच0 24 पर पहुँचते ही अचानक सामने कुत्ता आ गया जिसको बचाने में मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी ट्रक से जा टकराई जोरदार आवाज के साथ दोनों मोटरसाइकिल समेत कुछ दूर जा गिरे जिससे दोनों को कॉफी गम्भीर चोट आयीं ।

घायल अवस्था मे पड़े दोनों को आसपास के लोगो ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जिसमें मोटर साईकिल चला रहे रोशन चौधरी के सर मे काफी गम्भीर चोट लगने से डॉक्टर रुद्र कांत सिंह ने प्राथमिक उपचार कर ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए भेज दिया।

108 नंबर पर फोन करने के घण्टो बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आयी  अम्बुलेंस- घायल अवस्था मे पड़े दोनों को आसपास के लोगो ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमानिया ले आने के बाद  हे रोशन चौधरी  के सर मे काफी गंभीर चोट लगने की वजह से काफी खुन बह रहा था जिसमें108 एम्बुलेंस को फोन कर बुलाया गया लेकिन घंटे भर इन्तजार के बाद भी नही आया फिर जब घरवालों ने एम्बुलेंस से सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा कि अभी हम भदौरा मे है फोन काट कर फिर से संम्पर्क करें।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !