० नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने स्थित लगा जर्जर विद्युत पोल दे रहा है मौत को दावत ।
० विभागीय अधिकारियों से की उदासीन कार्यप्रणाली के कारण यह विद्युत आजतक नही बदला गया है।
जमानिया / गाजीपुर – नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने स्थित लगा जर्जर विद्युत पोल खुलेआम मौत को दे रहा है आमंत्रण

जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने कई वर्षो से विद्युत तार के सहारे लटका हुआ है इसकी शिकायत ट्विटर के माध्यम से विभागीय अधिकारियों से की गई थी लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीन कार्यप्रणाली के कारण यह विद्युत आजतक नही बदला गया है।
वही नगर के संजय यादव, पवन सिंह, चन्द्रदेव चौधरी, विनोद यादव, लक्षण प्रजापति, सन्तोष, शिवा आदि लोगो ने बताया कि नगर पालिका परिषद कार्यालय के ठीक सामने लगा विद्युत पोल कई वर्षों से जर्जर पड़ा है यह विद्युत पोल कई वर्षों से टूटा है और वही विद्युत विभाग के अधिकारी अपनी आखों के पटल को बंदकर कुम्भकर्णी निद्रा में सो रहे है।

