Thursday, October 15, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगृहकर समाप्त हो जाने के बाद नगर में हो रही गृहकर वसूली सभासदों...

गृहकर समाप्त हो जाने के बाद नगर में हो रही गृहकर वसूली सभासदों ने दी 8 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी।

गृहकर समाप्त हो जाने के बाद नगर में हो रही गृहकर वसूली सभासदों ने दी 8 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी।

जमानिया :- नगर पालिका परिषद जमानिया में सभासदों और पालिका प्रशासन के बीच विवाद एक बार फिर विवाद नया स्वरूप लेने जा रहा है, सभासदों ने 8 अक्टूबर से नगर पालिका कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। सभासदों ने 11 बिंदुओं पर गठित जांच समिति की जांच में हो रही देरी तथा बोर्ड बैठक में गृहकर समाप्त किए जाने के बावजूद नगर पालिका विभाग द्वारा पर गृहकर की वसूली जारी रहने व विभागीय अधिकारियों इस तानाशाही रवैये को लेकर अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

सभासदों ने उपजिलाधिकारी जमानिया को दिए पत्र में कहा कि नगर पालिका से संबंधित 11 बिंदुओं की जांच के लिए जिलाधिकारी गाजीपुर के निर्देश पर 25 अगस्त 2026 को जांच समिति गठित की गई थी। समिति को 15 दिनों के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करनी थी, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी जांच पूरी नहीं हुई।

सभासदों ने जांच में लगातार हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए तत्काल जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत कराने की मांग की है। वहीं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जमानिया को दिए दूसरे पत्र में सभासदों ने दावा किया कि 11 सितंबर 2026 को हुई बोर्ड बैठक में सभासदों की सहमति से गृहकर संबंधी प्रस्ताव को समाप्त किया गया था।

इसके बावजूद नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता पर जनता से गृहकर की कथित वसूली कराए जाने का आरोप लगाया गया है। सभासदों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी एसडीएम, जिलाधिकारी, नगर निकाय प्रभारी और मंडलायुक्त वाराणसी मंडल को पत्र देकर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन वसूली पर रोक नहीं लगी।

सभासदों ने मांग की है कि बोर्ड बैठक के निर्णय के बाद की जा रही गृहकर वसूली की जांच कराकर उसे तत्काल बंद कराया जाए और नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही 11 बिंदुओं की लंबित जांच को शीघ्र पूरा कराकर आख्या सार्वजनिक करने की मांग की गई है।

सभासदों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दोनों मामलों में तत्काल उचित कार्रवाई नहीं हुई तो 8 अक्टूबर 2026 से नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस दौरान सभासद अंजनी कुमार गुप्ता, राहुल वर्मा, मोहन गुप्ता, सचिन कुमार वर्मा, राकेश प्रजापति, सुरेंद्र चौधरी, उमराव सिंह यादव, शिवबचन सिंह यादव, मोहन राम, प्रमोद यादव, मनीष सिंह यादव,आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !