Sunday, September 6, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरतालाब मे नहाने के दौरान 17 वर्षीय युवक की मौत

तालाब मे नहाने के दौरान 17 वर्षीय युवक की मौत

तालाब मे नहाने के दौरान 17 वर्षीय युवक की मौत

जमानिया/ गाजीपुर – छठ पर्व के दिन गुरुवार की सुबह करीब गांव घर के लोग छठ पर्व की खुशियां मना रहे थे वही उनकी खुशियां मातम में बदल गई 17 वर्षीय युवक की तालाब में डूब जाने के कारण मौत हो गयी।

फ़ोटो- ज्ञान प्रकाश उम्र 17 वर्ष पुत्र जयप्रकाश

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर गांव के ज्ञान प्रकाश उम्र 17 वर्ष पुत्र जयप्रकाश अपने परिजनो के साथ गांव स्थित पोखरे पर छठ पूजा के लिए गया हुआ था और वही गुरुवार की सुबह तलाब में नहाने लगा और देखते ही तालाब के गहरे पानी में चला गया इस बात की किसी को भी जानकारी नही हुई। जब ज्ञानप्रकाश नही दिखायी दिया तब परिजनों ने चिन्ता होने लगी।

जब उसके परिजन उसे खोजने लगे तब उसका  घाट पर कहीं अता पता नहीं चला तभी कुछ ग्रामीणों ने उसे नहाते समय तालाब में देखा था जो कि ग्रामीणों ने पोखरे में डूबने की आशंका जताई और उसके परिजन उसको पोखरे के खोजने के लिए गहरे पानी में तलाश शुरू कर दी कुछ देर बाद ग्रामीणों ने युवक को गहरे पानी से निकाला गया लेकिन बहुत देर हो चुकी थी

वही ज्ञान प्रकाश अपने दो भाइयों में छोटा था यह घटना देखकर उसके परिजन चीख-पुकार कर रोने  लगे और घाट पर पूजा कर रहे घर के लोगों में और गांव में शोक की लहर फैल गयी।

संवाददाता (सन्तोष शर्मा की रिपोर्ट)

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !