Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनगर में पेयजल संकट गहराया, ट्यूबेल मोटर जलने से सप्लाई ठप, नागरिकों...

नगर में पेयजल संकट गहराया, ट्यूबेल मोटर जलने से सप्लाई ठप, नागरिकों में आक्रोश

नगर में पेयजल संकट गहराया, ट्यूबेल मोटर जलने से सप्लाई ठप, नागरिकों में आक्रोश

जमानिया -: नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर स्थित ट्यूबेल की मोटर जल जाने से नगर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। यह स्थिति पिछले एक सप्ताह से बनी हुई है, जिससे नगर के विभिन्न मोहल्लों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पालिका परिसर में लगे ट्यूबेल की मोटर पिछले सप्ताह जल गई थी, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत या बदलाव नहीं किया गया है। इस कारण लोदीपुर, चांदपुर नई बस्ती, कानूनगो मोहल्ला, कस्बा बाजार, सोनार टोली सहित कई वार्डों में जल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। स्थानीय नागरिकों संजय सिंह, अशोक कुमार, रामचरण आदि ने बताया कि नगर पालिका की उदासीनता से लोग बेहद परेशान हैं।

गर्मी के इस मौसम में पानी की किल्लत से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द ट्यूबेल की मोटर को बदलने और नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है। वहीं, नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। नागरिकों का कहना है कि मूलभूत सुविधाओं की आपूर्ति करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, और इस लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में ईओ संतोष कुमार ने बताया कि जल्द से जल्द ट्यूवेल मोटर बनवाया जाएगा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !