Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपैदल गस्त कर एसपी ग्रामीण व सीओ ने नगर के लोगों को...

पैदल गस्त कर एसपी ग्रामीण व सीओ ने नगर के लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास

पैदल गस्त कर एसपी ग्रामीण व सीओ ने नगर के लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास

जमानियां (गाजीपुर) : अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार व क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने बृहस्पतिवार की शाम को कोतवाली पुलिस संग नगर में पैदल गशत कर सुरक्षा का अहसास कराया। भीड़ भाड़ वाली जगहों पर मिले संदिग्धों से पूछताछ कर चेतावनी दी। मातहतों को निर्देश दिया कि शाम के समय निश्चित रूप से पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाएं। ताकि अराजक तत्वों पर शिकंजा कसा जा सके। एसपी ग्रामीण कोतवाली परिसर से निकल मेन रोड होते हुए तहसील चौराहे पर गए।आस पास भीड़भाड़ वाली जगहों पर संदिग्धों को रोककड़ी पूछताछ की। दुकानदारों से आह्वान किया कि अपने आसपास किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह, उपनिरीक्षक अरुण कुमार पांडे, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव ,कांस्टेबल अभिषेक तिवारी, दीपक मिश्रा,व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !