Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपुलिस लाइन में 1549 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण 22 अप्रैल से शुरू

पुलिस लाइन में 1549 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण 22 अप्रैल से शुरू

पुलिस लाइन में 1549 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण 22 अप्रैल से शुरू

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा “आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023” के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण गाजीपुर पुलिस लाइन में 22 अप्रैल से शुरू होकर 3 मई 2025 तक चलेगा। इस दौरान कुल 1549 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा पुलिस लाइन में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजीपुर, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशासन की ओर से सभी अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की गई है, ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !