Saturday, May 30, 2026
Homeक्राइमबिजली विभाग के अपंजीकृत ठेकेदार सद्दाम खां पर फिर हुई कार्यवाही

बिजली विभाग के अपंजीकृत ठेकेदार सद्दाम खां पर फिर हुई कार्यवाही

बिजली विभाग के अपंजीकृत ठेकेदार सद्दाम खां पर फिर हुई कार्यवाही

 

 

दिलदारनगर (गाजीपुर) : उसिया गांव निवासी बिजली विभाग के अपंजीकृत ठेकेदार जेल में निरुद्ध सद्दाम खां की मुश्किलें कम नहीं हो रही है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस व विधुत विभाग ने मंगलवार की रात सद्दाम खाँ द्वारा गांव के ही फिरदौस के अहाते में रखवाया गया तीन ट्रांसफार्मर सहित भारी मात्रा में तार, केबिल व अन्य उपकरण बरामाद किया।तीन ट्रैक्टर ट्राली से रात में पूरे समान को विधुत उपकेंद्र भेजवाया गया।

थाना निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया की मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि उसिया गांव निवासी फिरदौस के अहाते में सद्दाम खां द्वारा भारी मात्रा में विद्युत उपकरण व तीन ट्रांसफार्मर है।सूचना पाकर विधुत विभाग के अधिशासी अभियंता व अवर अभियंता को दी गई।उपकेंद्र के अवर अभियंता सुरेश कुमार विधुत विभाग की टीम संग मंगलवार की शाम फिरदौस के अहाते में पुलिस संग पहुंचे तो अंदर विधुत सामान देख होश उड़ गए।विधुत विभाग को कमरें में इंसुलेटर,तार, डिस्क,क्रॉस आयरन,चैनल,अर्थ रॉड,25 केवीए का दो ट्रांसफार्मर व एक 63 केवीए का ट्रांसफार्मर बरामाद हुआ।इसके बाद विधुत विभाग के ओर से ट्रैक्टर ट्राली पर सामान लादकर विधुत उपकेंद्र भेजा जा रहा था।रात्रि दो बजे तक कुल तीन ट्रैक्टर ट्राली से सामान उपकेंद्र पर आया।अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि फिरदौस के अहाते में मिला विधुत उपकरण व ट्रांसफार्मर की जांच की जायेगी की यह सभी सामान कहां से आया है।इसके बाद कारवाई की जायेगी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !