Saturday, May 30, 2026
Homeक्राइमचोरों के हौसले बुलंद लगातार चोरी की घटना को दे रहे अंजाम

चोरों के हौसले बुलंद लगातार चोरी की घटना को दे रहे अंजाम

गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया किराने का सामान

  फ़ोटो : दुकान में चोरी की घटना की जांच करते चौकी      प्रभारी

जमानियां (गाजीपुर) : स्टेशन बाजार क्षेत्र के राधाकृष्ण मंदिर के पास अज्ञात चोरों ने सोमवार कीरात किराना दुकान की गोदाम से करीब 40 हजार रूपये के सामान की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिससे बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई।
स्टेशन बाजार के राधाकृष्ण मंदिर के पास, कस्बा के रहने वाले मुमताज अहमद की बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। मंगलवार की सुबह 8 बजे मुमताज जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि उनके दुकान का ताला टूटा हुआ था।लेकिन उनके दुकान से किसी चीज की चोरी नहीं हुई थी। वहीं जब उन्होंने बगल के दुकानदार का ताला टूटा हुआ देखा तो इसकी सूचना दुकानदार रमाशंकर जायसवाल को दी। दुकान में चोरी होने की सूचना पर पहुंचे दुकानदार रमाशंकर ने जब मौके पर पहुंच कर देखा तो उनके गोदाम से चोरों ने करीब 40 हजार मूल्य का रिफाइन तेल, डालडा, चीनी सहित अन्य सामान को चुरा लिया था। इसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने पीड़ित दुकानदार से वार्ता कर घटना की जानकारी ली। इस संबंध में चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने दोपहर 3 बजे बताया इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बीते 23 मार्च को भी स्टेशन बाजार के अहीर टोली में अज्ञात चोरों ने दिगम्बर उपाध्याय के बंद मकान को निशाना बनाया था और दो टीवी की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। स्टेशन बाजार क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर नगरवासियों की चिंता बढ़ गई है और लोग पुलिस के गश्त पर सवाल खड़े करने लगे हैं।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !