जमानियां तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, 29 में 3 प्रार्थना पत्र का हुआ निस्तारण
जमानियां। स्थानीय तहसील सभागार में जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के पहले व तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिस क्रम में माह के शनिवार को एसडीएम अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों ने राजस्व विभाग से 23, पुलिस विभाग से 1, आपूर्ति विभाग से 3, विकास विभाग से 2, नगर पालिका से 1, जलनिगम से 1 तथा सुलह अधिकारी से जुड़ा 1 प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें राजस्व विभाग से जुड़ा मात्र 3 प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण के लिए एसडीएम ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया।

