Thursday, July 16, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 

जमानियां (गाजीपुर) : कोटिया गांव में शनिवार को विवाहिता अंशु कुशवाहा ने पंखे से झूल आत्महत्या कर ली।ससुराल पक्ष के लोग शव का अंतिम संस्कार करने के लिए शव को लेकर बड़ेसर घाट पहुंचे थे । भाई ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस घाट पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंच कर कारवाई में जुट गई। सुहवल थाना के बड़ौरा गांव निवासी भाई पवन कुशवाहा ने पुलिस को आवश्यक कारवाई के लिए तहरीर दिया है।भाई पवन कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि बहन अंशु की शादी वर्ष 4 दिसंबर 2024 को गौतम कुशवाहा के साथ हुई थी।बहन की मौत की सूचना मिलने पर उसके ससुराल पहुंचा तो पता चला कि ससुराल पक्ष के लोग शव का अंतिम संस्कार करने के लिए गंगा घाट ले गए है।पुलिस को इस बारे में सूचना दिया।पति बाहर नौकरी करता है।सास ससुर व देवर खेत गेंहू काटने गए थे।घर पर अंशु अकेली थी।दोपहर बाद जब वह घर लौटे तो बहु अंशु को आवाज दिया लेकिन उसके नहीं बोलने पर वह उसके रूम के पास गए।देवर ने दरवाजा खटखटाया फिर भी कुछ उत्तर नहीं मिला।इसके बाद देवर ने भाभी के मोबाइल पर फोन किया तो फोन भी नहीं उठा।इसके बाद जोर सेवदरवाजा ढकेला तो खुल गया और अंदर का नजारा देख सभी लोग सन्न रह गए।चीखने चिल्लाने की आवाज सुन अगल बगल के लोग भी पहुंच गए।पंखा से लटके शव को नीचे उतार अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट ले गए लेकिन भाई की सूचना पर पुलिस शव को कोतवाली लेकर पहुंची।घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चा थी।थाना निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि विवाहिता ने फांसी लगाया है।शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !