मजिस्ट्रेट चेकिंग में 118 यात्रियों से 56 हजार 900 जुर्माना वसूला
दिलदारनगर (गाजीपुर) : स्थानीय स्टेशन पर डीडीयू रेल मजिस्ट्रेट के निर्देश पर गुरुवार की देर शाम तक अप डाउन की विभिन्न ट्रेनो में चेकिंग अभियान चला।चेकिंग में श्रमजीवी एक्स,पटना डीडीयू पैसेंजर व काशी पटना जनशताब्दी एक्स,फरक्का व मगध एक्स व प्लेटफार्म पर चेकिंग किया गया।इस कारण बेटिकट यात्रियों में अफरातफरी मच गया।चेकिंग अभियान के तहत मेल एक्सप्रेस व पैसेंजर गाड़ियों,महिला कोच व पावदान पर यात्रा करने,पार्सल बोगी में यात्रा करते हुए कुल 118 यात्रियों को रेलवे अधिनियम की धारा के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार यात्रियों से 56 हजार 900 रुपया जुर्माना वसूल कर सभी को रिहा किया गया।इस अभियान मे चेकिंग टीम मे आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रसाद दुबे व जीआरपी के प्रभारी मुन्ना लाल,उप निरीक्षक नवींन कुमार, राजीव कुमार,सहित चेकिंग टीम के लोग शामिल रहे।

