संदिग्ध अवस्था में प्लेटफार्म पर घूमता मिला किशोर
दिलदारनगर (गाजीपुर) : जीआरपी ने गस्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में प्लेटफार्म पर घूमते हुए एक किशोर को मंगलवार की शाम देखा । पूछने पर पता चला कि वह ट्रेन से उतरा लेकिन ट्रेन खुल जाने से वह छूट गया। मामा के बुधवार को चौकी पहुँचने पर उन्हें सुपुर्द किया। जीआरपी के निरीक्षक प्रभारी मुन्ना लाल ने बताया कि स्थानीय रेलवे स्टेशन पर डाउन कुंभ ट्रेन से पानी लेने के लिए स्टेशन पर उतरा और इस दौरान ट्रेन छूट गयी।इसके बाद जीआरपी चौकी आने पर बताया कि मामा के साथ उक्त ट्रेन से देहरादून से खगड़िया जा रहा था।पानी लेने के दौरान ट्रेन खुल गयी।पूछताछ में अपना नाम 12 वर्षीय अंकित निवासी इचारुवा थाना अलौली खगड़िया बिहार बताया।सूचना पर किशोर को लेने के लिए मामा मनीषा बुधवार को पहुंचे आवश्यक कारवाई के पश्चात किशोर को सुपुर्द किया गया।

