Homeक्षेत्रीय खबरहमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का हुआ आयोजन

हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का हुआ आयोजन

हमारे आंगन हमारे बच्चे उत्सव का हुआ आयोजन

जखनिया।बीआरसी परिसर में आयोजित “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” उत्सव और निपुण विद्यालय सम्मान समारोह में शिक्षा के नए आयामों की झलक देखने को मिली खंड शिक्षाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह वीडियो जखनिया संजय कुमार गुप्ता की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत मिशन पर विशेष चर्चा हुई नोडल एस.आर.बी. टीम ने इन महत्वपूर्ण पहलों पर विस्तृत प्रकाश डाला खंड विकास अधिकारी ने बच्चों की रचनात्मक क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों जैसे वंडर बॉक्स, रंग भरना, मिट्टी से खिलौने बनाना और पत्तियों से आकृति निर्माण को प्रोत्साहित करने पर बल दिया।बीडीओ संजय कुमार गुप्ता ने कहा की आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक शिक्षण साधनों से लैस किया जा रहा है, जो बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को लर्निंग किट और उपहार वितरित किए गए। समारोह में प्रधान नंदलाल गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। प्रधानाध्यापक अजीत सिंह की अध्यक्षता और एआरपी सच्चिदानंद पांडे के संचालन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments