Saturday, June 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरडीएम ने जल जीवन मिशन के कार्यों की किया समीक्षा बैठक, दिए...

डीएम ने जल जीवन मिशन के कार्यों की किया समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

डीएम ने जल जीवन मिशन के कार्यों की किया समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

गाजीपुर। जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार गाजीपुर में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की उपस्थिति में सम्पन्न की गयी। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा जनपद के अन्तर्गत निर्माणाधीन योजनाओं की गहन से समीक्षा की तथा कार्यदायी संस्थाओं एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि सभी योजनाओं पर ट्यूबवेल, शिरोपरि जलाशय के कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करेगें तथा समय से और गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराये जाने हेतु निर्देश दिया गया। बैठक में परियोजना निदेशक राजेश यादव, जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, जूनियर इंजीनियर कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर, आईएसए तथा टीपीआई के इंजीनियर उपस्थित थे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !