Tuesday, July 14, 2026
Homeराजनीतीनगर पालिका अध्यक्ष पर फर्जी मुकदमे में फसाने का आरोप उपजिलाधिकारी को...

नगर पालिका अध्यक्ष पर फर्जी मुकदमे में फसाने का आरोप उपजिलाधिकारी को दिया पत्रक की जांच की मांग

जमानियां (गाजीपुर) : कस्बा निवासी नारायण दास चौरसिया द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष पर शुक्रवार को फर्जी ढंग से षडयंत्र के तहत एससीएसटी के मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को पत्रक सौंपा न्याय के लिए धरना देने की मांग भी की । हालांकि एसडीएम ने धरना देने से बात को अनुचित ठहराया ।

वही एसडीएम को दिए गए पत्रक में नारायण चौरसिया ने आरोप लगाया कि नपा अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता द्वारा अपने कर्मचारी के साथ मिलकर षडयंत्र के तहत फर्जी ढंग से हरिजन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया है। और बताया कि नपा द्वारा लगाए गए ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में मेरे द्वारा व्यापारियों संग क्रमिक प्रदर्शन में सहयोग किया गया था।इसको लेकर नपा अध्यक्ष द्वारा अपने कर्मचारी पर दबाव बनाकर मेरे और कई लोगों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है जो न्याय संगत नहीं है।न्याय पाने के लिए धरना पर समर्थकों संग बैठ रहा हूँ।पत्रक देने वालो में सतीश जायसवाल स्टेशन बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष,शंकर गोस्वामी,पंकज कुमार निगम,अमरजीत बिंद, कुलवंत कुमार,सुनील कुमार खरवार,राजेश साहनी आदि लोग रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !