Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरयुवाओं को तकनीकी सशक्तिकरण को लेकर छात्र-और छात्राओं को वितरित हुआ टैबलेट...

युवाओं को तकनीकी सशक्तिकरण को लेकर छात्र-और छात्राओं को वितरित हुआ टैबलेट व स्मार्ट फोन।

युवाओं को तकनीकी सशक्तिकरण को लेकर छात्र-और छात्राओं को वितरित हुआ टैबलेट व स्मार्ट फोन।

जमानियां -: स्थानीय क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेंबृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री स्मार्ट फोन वितरण योजना 2022-23 के तहत युवाओं को तकनीकी तौर पर स्मार्ट बनाने के लिए टैबलेट वितरित किये गये।इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि टैबलेट द्वारा अपने करियर के लिए सही इस्तेमाल करने की जरूरत है। टैबलेट्स वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने कहा की स्मार्टफोन वितरण निश्चित ही प्रदेश सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की अच्छी पहल है।

इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी ऑनलाइन शिक्षा एवं अध्ययन सामग्री प्राप्त करने में आसानी होगी। इस क्रम में परास्नातक हिंदी, भूगोल, अर्थशास्त्र विभाग के शिक्षार्थियों को सत्र 2022-23 अंतिम वर्ष के 115 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। नवीनतम एवं गुणवत्ता पूर्ण वाले टैबलेट पाकर सभी छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार ने कहा कि तकनीकी तौर से मजबूत करने के लिए स्मार्टफोन वितरण की सभी ने प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री की जमकर सराहना की।

इस अवसर पर प्रो. अरुण कुमार, डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह, बिपिन कुमार डॉ राम-लखन यादव, डॉ सुनील चौधरी डॉ धर्मेंद्र यादव प्रदीप कुमार सिंह , महाविद्यालय के मोबाइल वितरण नोडल निलेश कुमार महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों के साथ सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सहयोग रहा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !