Friday, July 3, 2026
Homeराजनीतीसपा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, अरुण श्रीवास्तव बने जिला उपाध्यक्ष

सपा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, अरुण श्रीवास्तव बने जिला उपाध्यक्ष

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति और निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने आज अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया और कुछ पदाधिकारियों को प्रोन्नत करते हुए आज उन्होंने जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की संशोधित सूची जारी किया।

इस क्रम में उन्होंने कार्यकारिणी में जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी तथा प्रवक्ता रहे अरुण कुमार श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी हैं। इसी क्रम में उन्होंने सदस्य रहे उपेन्द्र यादव और सुभाष यादव उर्फ गुड्डू को भी जिला उपाध्यक्ष नामित किया है। इसके साथ-साथ उन्होंने जयराम यादव, शेर अली राईनी और कमलेश सोनकर को जिला सचिव तथा विजय शंकर यादव, अवधेश यादव और अखिलेश राम को सदस्य पद पर नामित किया है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !