Friday, July 3, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरअखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा जिलाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने एसडीएम को...

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा जिलाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने एसडीएम को सौंपा पत्रक

जमानिया। क्षेत्र में लाल बालू‚ मिट्टी‚ धान आदि से लदे ओवर लोड वाहनों पर रोक लगाने और दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने एसडीएम को पत्रक सौंपा। जिस पर उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

वाई जिलाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपते हुए कहा कि जमानिया को करंडा क्षेत्र से जोड़ने वाला गंगा नदी पर बने सेतु पर लाल बालू‚ मिट्टी‚ धान आदि लदी भारी ओवरलोड वाहन बोगा‚ टिपर‚ ट्रक‚ टैक्टर आदि प्रतिदन दर्जनों कि संख्या में गुजर रहे है। जिससे सेतु को नुकसान हो रहा है साथ ही सरकार को राजस्व की लाखो रूपये का नुकसान हो रहा है। वही बालू माफिया मनमाने मूल्य पर बालू बेचते है इन्ही सब कारणों से रात्रि के समय बालू जमानिया से वाहनों के माध्यम से पूल उस पार डंप कर दिया जाता है उन्होंने कहा कि ओवर लोड वाहनों कि वजह से सेतु के दोनों ओर की एप्रोच सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है और राहगीरों को आवागमन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सेतू से जबरन लाल बालू माफिया गुजर रहे है और पुलिस उनके सामने बौनी साबित हो रही है।

पूरे प्रकरण कि जांच कर दोषी पुलिसकर्मी सहित इस गोरख धंधे में लिप्त लोगो पर कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने इसके साथ ही सेतु पर सीसीटीवी‚ बैरियर और स्थाई पीकेट ड्यूटी लगाने का निवेदन किया। जिस पर उपलिजाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी ने आश्वासन दिया कि जल्द मांगों के सापेक्ष कार्रवाई की जाएगी और सेतु के पास सीसीटीवी‚ बैरियर आदि लगवाया जाएगा।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !