Tuesday, July 14, 2026
Homeराजनीतीजनाधिकार पार्टी के तत्वाधान में संपूर्ण भागीदारी यात्रा से हो रही लोकसभा...

जनाधिकार पार्टी के तत्वाधान में संपूर्ण भागीदारी यात्रा से हो रही लोकसभा चुनाव की तैयारी

गाजीपुर। जन अधिकार पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि जन अधिकार पार्टी के दरवाजे खुले हुए हैं, एनडीए या इंडिया जो भी सम्‍मानपूर्वक हिस्‍सेदारी देगा उससे लोकसभा चुनाव 2024 में गठबंधन करेंगे।

बाबू सिंह कुशवाहा द्वारा सम्राट पैलेस छावनी लाईन में पत्रकार वार्ता में बताया कि जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में पूरे प्रदेश में सात चरण में जागरुकता रैली निकाली गई है जिसके प्रथम चरण में पूर्वांचल के गाजीपुर में जनसंपर्क चल रहा है। हम छोटी-बड़ी सभाओं के माध्‍यम से लोगों को बता रहे हैं कि जातीय जनगणना के बाद जिसकी जितनी हिस्‍सेदारी उसकी उतनी भागेदारी के फार्मूले पर काम करना है। उन्‍होने कहा कि पूरे देश में शिक्षा प्रणाली एक समान होनी चाहिए। गरीब या अमीर के बच्चों का एक ही पाठ्यक्रम और पढ़ाई हो, क्‍योंकि जबतक शिक्षा का समुचित विकास नही होगा तब तक देश का सर्वांगिण विकास नही हो सकता ।

श्रीराम मंदिर के संदर्भ में उन्‍होने कहा कि सभी लोगों को अपने-अपने धर्म के अनुसर पूजा-पाठ करने का समान अधिकार है। जो लोग सनातन धर्म के अनुयायी है वह श्रीराम की पूजा करें जो लोग मुस्लिम या ईसाई है वह लोग अपने धर्म के पद्धति के अनुसार पूजा-पाठ करें, हमारे देश के संविधान में किसी को पूजा-पाठ करने से रोक नही हे। वही विकास और बेरोजगारी के नाम पर वोट करें, धार्मिक भावनाओं में न बहें। उन्‍होने कहा कि आज देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। पत्रकार वार्ता के दौरान सम्राट ढाबा के प्रोपराईटर रामनवल कुशवाहा, जन अधिकार पार्टी के जिलाध्‍यक्ष तथा अन्‍य पदाधिकारी मौजूद थे। सोमवार की सुबह से ही सैदपुर, देवकली, नंदगंज, छावनी लाईन आदि स्‍थानों पर अपने हजारों कार्यकर्ताओं को बाबू सिंह कुशवाहा ने सम्‍बोधित किया।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !