Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरविकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम करंडा के धरवां गांव में हुआ संपन्न

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम करंडा के धरवां गांव में हुआ संपन्न

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को करंडा विकास खंड अंतर्गत धरवां ग्राम पंचायत में पहुंची। कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण में इस यात्रा में ग्रामीणों की प्रमुख समस्याओं को विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर निवारण किया गया।

इस दौरान सभी विभागों के लोग मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण किया। आयुष्मान कार्ड के बारे में भी लाभार्थियों को बताया गया। ग्राम पंचायत धरवां में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत् प्रमाण पत्र वितरित किया गया तथा ग्रामवासियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओंके विषय में विस्तृत जानकारी भी दी गई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से
लाभान्वित किया गया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत राष्ट्र को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने हेतु दिए गए मंत्र का संकल्प लिया गया।
वहीं कंपोजिट विद्यालय धरवां के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया जो लोगो को मनमोहित कर दिया। इस मौके पर मोदी की गारंटी की फिल्म दिखाया गया, कार्यक्रम के नोडल अफसर सहायक विकास अधिकारी पंचायत आशीष दूबे रहे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान बिंदू राणा, सचिव संदीप यादव, सचिव मनोज कुमार यादव, सचिव श्याम जी सैनी बीबीएम चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी,पशु चिकित्सक समेत तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !