Thursday, September 10, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरतहसील प्रशासन द्वारा बढ़ते ठंड से बचाव हेतु तैयार हुआ रैन बसेरा

तहसील प्रशासन द्वारा बढ़ते ठंड से बचाव हेतु तैयार हुआ रैन बसेरा

जमानिया। नगर क्षेत्र में ठंड के शुरू होते ही रैन बसेरा तैयार कर दिया गया है। जिससे बढ़ते ठंड में जरूरतमंद लोगों को ठहरने का ठिकाना मिल सके। बता देकी दिसंबर माह के पहले सप्ताह में लोगों को सुबह-शाम के समय ठंड का एहसास भी होने लगा है। जिसको ध्यान में रखते हुए नगर पालिका और तहसील प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

सर्दी के मौसम में किसी को खुले आसमान के नीचे रात ना गुजारनी पड़े। इसके लिए तहसील प्रांगण‚ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास एवं रेलवे स्टेशन के व तहसील परिसर में रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है। यहां लोगों के रुकने के लिए बेड,कंबल,पानी, लाइट, शौचालय आदि व्यवस्था की गयी है। जिससे यहां आने वाले को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना होने पाए। नवंबर माह के तृतीय सप्ताह में ही रैन बसेरा को शुरू कर दिया गया था। इतना ही नहीं तहसील प्रशासन द्वारा प्रचार-प्रसार भी कराया गया, लेकिन उसके बाद भी अभी तक रैन बसेरा में रुकने वालों की संख्या कम है।इस संबंध में तहसीलदार देवेन्द्र कुमार ने बताया कि गरीब जरूरतमंदों को राहत देने के लिए रैन बसेरा बनाया गया है। वहीं यहां आने वाले लोगों की देखरेख के लिए तहसील कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !