जमानिया। नगर क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व ‘छठ’ बहुत ही धूमधाम से मनाया गया. महापर्व के तीसरे दिन रविवार शाम को छठ व्रतियों ने पहला अर्घ्य दिया. इस दौरान छठ व्रती समेत सभी श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा अर्चना की और मनवांछित फलों की कामना की ।

वही क्षेत्र बहुत सारे ग्रामसभाओं में पोखरी पर बने घाट पर एकत्र होकर श्रद्धालुओं ने संध्या अर्घ्य देकर अपने पति व संतान की मंगल कामना के साथ घर की सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान सभी घाट पर संध्या अर्घ्य के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोग छठ पूजा देखने के लिए पहुंचे। ‘छठ पूजा’ के अवसर पर नगर के घाटों पर स्थानीय नगर सहित गांव के लोगों ने भी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पर्व के तीसरे दिन नगर में बना घाट श्रद्धालुओं से भरा रहा। वही सोमवार को छठ महापर्व का चौथा और आखिरी दिन . उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ये पूजा संपन्न हुई।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में तहसीलदार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे व पुलिस टीम के साथ विभिन्न घाटों पर पहुंच कर पार्किंग, लाइटिंग, घाटों की स्थिति और बैरिकेडिंग आदि का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के साथ छठ महापर्व को सम्पन्न कराया।


